Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Palamu News: पलामू के बटाने नदी में डूबने से एक की मौत, दूसरे युवक की तलाश जारी

Palamu News: पलामू के हरिहरगंज में बटाने नदी में नहाने के दौरान डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है. मृतक की पहचान बिहार के बोधगया के खरौना गांव निवासी 23 वर्षीय रितिक कुमार के रूप में हुई है. रितिक अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार को पिकनिक मनाने हरिहरगंज पहुंचे थे. हादसे के बाद से टेनी नाम का एक युवक अब भी लापता है.


बेलघाटी पुल के पास हुआ हादसा

तीनों दोस्त बेलघाटी पुल के पास बटाने नदी में नहाने उतरे थे. इसी दौरान वे गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए. स्थानीय लोगों ने राजेंद्र साव को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया. वहीं रितिक और टेनी का कुछ पता नहीं चल सका.


नदी से मिला रितिक का शव, दुसरे की तलाश जारी

काफी तलाश के बाद रितिक कुमार का शव बरामद कर लिया गया. सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है.


टेनी की तलाश अभी भी जारी है. स्थानीय लोगों की मदद से नदी में उसकी खोज की जा रही है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बिहार के औरंगाबाद इलाके से हरिहरगंज पिकनिक मनाने आए थे. हादसे के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !