Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Jamshedpur Road Accident: बिष्टुपुर रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात रामाडा होटल के पास देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार व्यक्ति बच गया. 

बताया जा रहा है कि रांची से आए एक संगीतकार बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित "किशोर कुमार नाइट" कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह कार से रांची लौट रहे थे. इसी दौरान रामाडा होटल के पास पीछे से आए ट्रेलर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी.

कार चला रहे कमल कुमार शर्मा ने बताया कि उस समय उनकी कार की रफ्तार करीब 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा थी. इसी दौरान पीछे से आए ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी. कमल कुमार शर्मा के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा कि हादसे में उनकी जान बच गई, यही सबसे बड़ी बात है.

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेलर चालक नशे की हालत में था. हादसे के बाद चालक को पुलिस ने पकड़ लिया और थाने में रखा गया है. घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को थाने में रखवा दिया है. मामले में FIR दर्ज कराई गई है. आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !