Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Jamshedpur News: जमशेदपुर में जल्द शुरू होगी डिजिटल सुविधा, अब घर बैठे WhatsApp पर दर्ज करा सकेंगे पुलिस शिकायत

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम पुलिस आम लोगों की शिकायतों को आसानी से दर्ज कराने के लिए नई डिजिटल सुविधा शुरू करने जा रही है. जल्द ही जिला स्तर पर एक आधिकारिक WhatsApp नंबर जारी किया जाएगा. नंबर जारी होने के बाद जिले के लोग घर बैठे WhatsApp के जरिए अपनी शिकायत पुलिस तक भेज सकेंगे. इसके लिए उन्हें हर छोटी-बड़ी समस्या को लेकर बार-बार थाना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

शिकायत पर होगी लगातार निगरानी
जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारिब के अनुसार, WhatsApp पर आने वाली शिकायतों की निगरानी के लिए नोडल अफसर नियुक्त किए जाएंगे. नोडल अफसर शिकायत को संबंधित थाना तक पहुंचाएंगे. इसके बाद उस पर हुई कार्रवाई की भी लगातार निगरानी की जाएगी. शिकायतकर्ता को यह जानकारी भी WhatsApp के जरिए दी जाएगी कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की.

शिकायत का पूरा रिकॉर्ड रहेगा सुरक्षित
नई व्यवस्था में शिकायत मिलने से लेकर उसके निस्तारण तक की पूरी प्रक्रिया दर्ज की जाएगी. इसके लिए विशेष रजिस्टर में शिकायत और उस पर हुई कार्रवाई का विवरण रखा जाएगा. इससे शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी.

39 थानों में CCTV से होगी निगरानी
जिले के सभी 39 थानों में CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं. इन कैमरों से थाना परिसर में आने-जाने वाले लोगों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाएगी. किसी विवाद या अप्रिय घटना की स्थिति में CCTV फुटेज जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बन सकता है.

राज्य हेल्पलाइन के बाद जिला स्तर पर सुविधा
पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2024 में 8809692001 नंबर राज्य स्तर पर शिकायत के लिए जारी किया था. अब जिला स्तर पर अलग WhatsApp व्यवस्था शुरू होने से स्थानीय शिकायतों को संबंधित थाना और पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाना आसान होने की उम्मीद है. फिलहाल जिला स्तर का आधिकारिक WhatsApp नंबर जारी नहीं किया गया है. नंबर जारी होने के बाद ही आम लोग इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !