Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Seraikela Accident: कोवली थाना की गाड़ी से टकराई बाइक, घायल निर्मल महतो ने पुलिस पर लगाए गाड़ी बदलने और मोबाइल छीनने के आरोप

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले राजनगर प्रखंड के झुमाल गांव के पास मेला से लौट रहे दो दोस्तों की बाइक पुलिस वाहन से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार निर्मल महतो और उसका साथी घायल हो गए है. घायल निर्मल महतो ने घटना को लेकर पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

मेला से लौटने के दौरान हुआ हादसा
निर्मल महतो के मुताबिक, वह अपने दोस्त के साथ बड़ाखादर के पास झुमाल गांव में लगे मेले में गया था. वह खुद टेल्को में रहता है. मेला से लौटते समय वह अपने दोस्त के साथ बाइक से वापस आ रहे थे. निर्मल महतो ने बताया कि उस समय बाइक की रफ्तार करीब 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा थी. हल्दीपोखर से आगे नागापुरिया के पास अचानक पुलिस वाहन ने टर्न लिया.

निर्मल महतो का कहना है कि वहां टर्न लेने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी. लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने टर्न किया।  निर्मल महतो के मुताबिक, उसने बाइक का आगे और पीछे दोनों ब्रेक पूरी ताकत से लगाए. इसके बावजूद बाइक करीब 5 से 10 फीट आगे बढ़ गई और पुलिस वाहन से टकरा गई.

टक्कर के बाद निर्मल महतो और उसका साथी बाइक से गिर गए. उसके हाथ में चोट लगी है. उसने बताया कि अभी भी हाथ में दर्द हो रहा. निर्मल के साथ मौजूद उसके साथी को भी चोट लगी है. उसके साथी का एक्स-रे और अन्य जांच कराई गई है. उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। निर्मल ने बताया कि जिस पुलिस वाहन से बाइक की टक्कर हुई, वह कोवली थाना की गाड़ी थी.

हादसे के बाद पुलिसकर्मियों के साथ उनकी बातचीत भी हुई. निर्मल का आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दुर्घटना में शामिल वाहन को बदल दिया. आरोप के अनुसार, हादसे वाली गाड़ी को रोक दिया गया और उन्हें दूसरे वाहन से सदर अस्पताल ले जाया गया.

निर्मल ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल फोन ले लिया था. उसके मुताबिक, जिस पुलिस वाहन से बाइक की टक्कर हुई थी, उसका वाहन नंबर उसके मोबाइल फोन में मौजूद था. इसी वजह से उसका मोबाइल पुलिसकर्मियों ने ले लिया. फिलहाल निर्मल महतो की ओर से लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. घटना को लेकर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !