Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

BREAKING: रांची में एक साथ 50 से ज्यादा जगहों पर पुलिस की छापेमारी, खुले में नशा और हुड़दंग करने वाले 100 से अधिक संदिग्ध पकड़े गए

Ranchi: राजधानी रांची में सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग, खुले में शराब पीने और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए रांची पुलिस ने शनिवार शाम विशेष अभियान चलाया. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक संवेदनशील जगहों पर एक साथ जांच की गई.

चौक-चौराहों से लेकर सुनसान इलाकों तक जांच
पुलिस ने फिरायालाल चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड सहित प्रमुख बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जांच की. इसके अलावा OTC ग्राउंड, DIG ग्राउंड और मोराबादी मैदान जैसे खुले स्थानों पर भी पुलिस ने निगरानी और जांच की. धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परिसर, रिंग रोड से जुड़े सुनसान रास्तों, खाली प्लॉट और अंधेरे वाले इलाकों में भी पुलिस टीम पहुंची.

शराब दुकानों के आसपास भी चला अभियान
शहर की देशी-विदेशी शराब दुकानों के आसपास भी सघन जांच की गई. पुलिस ने आसपास के ढाबों, गुमटियों और नुक्कड़ पर मौजूद लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी. अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई और वाहनों की भी जांच की गई. अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने वालों को वहां से हटाया गया.

100 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान खुले में शराब पीने, संदिग्ध तरीके से घूमने और हुड़दंग करने वाले 100 से अधिक लोगों को पकड़ा गया. सभी को भविष्य में ऐसी गतिविधियां नहीं करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया. पुलिस ने इन लोगों के नाम और पते अपने रिकॉर्ड में दर्ज किए हैं.

SP ने की अभियान की निगरानी
पूरे अभियान की निगरानी एसपी स्तर के अधिकारियों ने रियल टाइम में की. वहीं, DSP खुद अलग-अलग इलाकों में मौजूद रहे. थाना प्रभारी और सशस्त्र पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने अभियान को आगे बढ़ाया. रांची पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों पर कार्रवाई करना है. साथ ही खुले में नशाखोरी, फब्तियां कसने, उपद्रव और सड़क पर होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना है. पुलिस का लक्ष्य शहर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत आम लोगों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखना है.

पुलिस ने की लोगों से अपील
रांची पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक गतिविधि की जानकारी डायल 112 या नजदीकी थाना को देने को कहा गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !