Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Jamshedpur News: गोलमुरी चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, डिवाइडर लगाने की मांग

Jamshedpur News: गोलमुरी चौक पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 28 अगस्त से जारी इस आंदोलन में शामिल लोगों की मुख्य मांग गोलमुरी चौक पर डिवाइडर लगाने की है, ताकि वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।


स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर दुर्घटनाओं की समस्या को लेकर कुछ दिन पहले एक दिवसीय धरना दिया गया था। उस दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह के भीतर डिवाइडर लगाने या दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, निर्धारित समय बीतने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

आश्वासन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन गोलमुरी चौक पर न तो डिवाइडर लगाया गया और न ही दुर्घटनाओं पर निगरानी के लिए कोई कैमरा लगाया गया। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। आंदोलनकारियों का कहना है कि समस्या को लेकर प्रशासन को पहले ही अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आश्वासन के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।


नो एंट्री के दौरान बड़े वाहनों के प्रवेश पर सवाल

स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाता है, लेकिन दिन में नो एंट्री के दौरान बड़े वाहनों की आवाजाही पर पर्याप्त निगरानी नहीं होती। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बड़े वाहनों की आवाजाही और चौक पर यातायात व्यवस्था के कारण दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। इसी वजह से वे गोलमुरी चौक पर स्थायी रूप से डिवाइडर लगाने की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन के पहुंचने का इंतजार

स्थानीय लोगों के अनुसार, 28 अगस्त से भूख हड़ताल जारी है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने भी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर उनकी समस्याएं नहीं सुनी हैं।

आंदोलन कर रहे लोगों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और संबंधित प्रबंधन से गोलमुरी चौक पर सड़क सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !