Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Dhanbad News: दून एक्सप्रेस में 120 जिंदा कछुए बरामद, छह थैलों में छिपाकर ले जाए जा रहे थे

Dhanbad News: धनबाद रेल मंडल में गश्ती के दौरान RPF की टीम ने दून एक्सप्रेस से 120 जीवित कछुए बरामद किए हैं। कछुओं को छह थैलों में जूट के बोरों के अंदर छिपाकर ले जाया जा रहा था। बरामद सभी कछुए Indian Flapshell (Lissemys Punctata) प्रजाति के बताए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, RPF के अधिकारी और जवान ट्रेन संख्या 13010 योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस में गोमो से धनबाद के बीच नियमित गश्ती और जांच कर रहे थे। इसी दौरान महिला कोच के अंतिम कंपार्टमेंट में छह थैले लावारिस हालत में पड़े मिले।

यात्रियों ने नहीं लिया थैलों का जिम्मा

RPF जवानों ने आसपास मौजूद यात्रियों से थैलों के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उन पर अपना दावा नहीं किया। थैलों की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए RPF ने उन्हें निगरानी में लिया और ट्रेन के धनबाद पहुंचने का इंतजार किया।


ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचने के बाद सभी छह थैलों को प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर उतारा गया। जांच के दौरान जब थैले खोले गए तो उनके अंदर जूट के बोरों में कछुए भरे मिले।

हर थैले में मिले 20-20 कछुए, वन विभाग को सौंपने की तैयारी

जांच में छहों थैलों से 20-20 जीवित कछुए बरामद हुए। इस तरह कुल 120 कछुए RPF के हाथ लगे। बरामद कछुओं को जब्त करने के बाद धनबाद RPF पोस्ट लाया गया।

प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि कछुओं को अवैध तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। हालांकि इन्हें कौन ले जा रहा था और इन्हें कहां ले जाया जाना था, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। RPF ने बरामद कछुओं के संबंध में वन विभाग को सूचना दी है। कछुओं को वन विभाग के अधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग की जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !