Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Jamshedpur News: 2 अस्पतालों ने भर्ती करने से किया इनकार, MGM जाने के दौरान बीच रास्ते ऑटो में जुगसलाई निवासी महिला का हुआ प्रसव

Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई की रहने वाली नेहा परवीन को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद परिजन अस्पताल लेकर निकले थे. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ऑटो के अंदर उसका प्रसव हो गया.

पहले दो जगह ले गए, नहीं हुआ भर्ती
जानकारी के मुताबिक, प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन नेहा को पहले जुगसलाई स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि दोनों जगह महिला को भर्ती नहीं लिया गया. इसके बाद परिजन उसे ऑटो से एमजीएम अस्पताल लेकर जाने लगे.

रास्ते में ऑटो में हुआ प्रसव
एमजीएम अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में नेहा ने ऑटो में बच्चे को जन्म दे दिया. ऑटो से महिला के अस्पताल पहुंचते ही गायनिक विभाग की नर्स तुरंत नीचे पहुंची. नर्स ने जच्चा और नवजात को संभाला. दोनों को तत्काल गायनिक विभाग के प्रसव कक्ष में ले जाया गया. वहां दोनों का इलाज शुरू किया गया.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !