Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Jamshedpur Rural Development News: डिबुडीह गांव की बदहाल सड़क बनी परेशानी, ग्रामीण बोले- विकास योजनाओं का भी नहीं मिल रहा लाभ

Rural Development News: झारखंड बने करीब 26 साल होने को हैं, लेकिन पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड की बाकिशोल पंचायत स्थित डिबुडीह गांव में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी नजर आती है. गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से खराब है और बारिश के मौसम में ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है. मुख्य मार्ग से डिबुडीह गांव तक जाने वाली सड़क कई जगहों पर टूट चुकी है. सड़क पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है. ऐसे में लोगों के लिए इस रास्ते से आना-जाना मुश्किल हो जाता है.

शादी से लेकर इलाज तक परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति का असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है. गांव में शादी-विवाह जैसे आयोजनों के दौरान लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है. सबसे बड़ी परेशानी किसी के बीमार पड़ने पर होती है. ग्रामीणों के अनुसार, बदहाल सड़क की वजह से एंबुलेंस को गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है. ऐसी स्थिति में कई बार मरीज को पैदल या दूसरे साधनों से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है.



सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का आरोप
ग्रामीणों ने सड़क के अलावा सरकारी योजनाओं को लेकर भी अपनी परेशानी बताई है. उनका आरोप है कि कई जरूरतमंद परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास, वृद्धावस्था पेंशन और मंईयां सम्मान योजना के लाभ से अब तक वंचित हैं. ग्रामीणों के मुताबिक, आवास योजना के लिए कई बार जियो-टैगिंग की प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन इसके बाद भी उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल पाया.



प्रशासन से सड़क और योजनाओं की सुविधा की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गांव की जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है. साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की भी अपील की है. ग्रामीणों का कहना है कि डिबुडीह जैसे गांवों तक सड़क और सरकारी योजनाओं की सुविधा पहुंचने पर ही विकास का फायदा आम लोगों तक सही मायने में पहुंच सकेगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !