Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Ghatsila Train Stoppage: घाटशिला और मनोहरपुर स्टेशन पर 3 ट्रेनों का ठहराव मंजूर, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Ghatsila Train Stoppage: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे बोर्ड ने घाटशिला और मनोहरपुर स्टेशन पर तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दे दी है. यह ठहराव प्रयोग के आधार पर शुरू किया जाएगा. इसके लिए दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है.

घाटशिला में इन दो ट्रेनों का ठहराव
घाटशिला स्टेशन पर 12859/12860 मुंबई सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस रुकेगी. इसके अलावा 12129/12130 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस को भी घाटशिला में ठहराव दिया गया है. वहीं, 18189/18190 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का ठहराव मनोहरपुर स्टेशन पर होगा. रेलवे के आदेश के अनुसार तीनों ट्रेनों का ठहराव जल्द ही सुविधाजनक तिथि से शुरू किया जाएगा.

रेलवे ने दिए जरूरी निर्देश
रेलवे ने संबंधित स्टेशनों पर टिकट बिक्री पर नजर रखने का निर्देश दिया है. साथ ही यात्रियों तक नई सुविधा की जानकारी पहुंचाने के लिए इसका व्यापक प्रचार करने को कहा गया है. नए ठहराव से घाटशिला और मनोहरपुर क्षेत्र के यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर करने की सुविधा मिलेगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !