Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Dumka News: नेपाल हादसे पर बाबूलाल मरांडी और इरफान अंसारी ने जताई चिंता, मदद का दिया भरोसा

Dumka News: नेपाल में हुए भीषण हादसे को लेकर झारखंड के नेताओं ने चिंता जताते हुए हरसंभव मदद की बात कही है। दुमका में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नेपाल की मौजूदा स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दोनों नेताओं ने इस कठिन परिस्थिति में नेपाल के साथ खड़े रहने की बात कही।


बाबूलाल मरांडी बोले:- भारत और नेपाल के संबंध मजबूत

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से मजबूत और स्थायी संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल में उत्पन्न स्थिति के समाधान के लिए भारत और नेपाल सरकार को चीन सरकार के साथ मिलकर बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित देशों के बीच समन्वय और संवाद को जरूरी बताया, ताकि स्थिति का समाधान निकाला जा सके।


स्वास्थ्य मंत्री ने नेपाल जाने की जताई इच्छा

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नेपाल की घटना को दिल दहला देने वाली और बेहद मर्माहत करने वाली बताया। उन्होंने कहा कि वह खुद नेपाल जाना चाहते हैं और वहां के हालात का जायजा लेना चाहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वह नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि रांची लौटकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नेपाल को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

दवाइयों और जरूरी सामान की मदद की तैयारी

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि नेपाल को दवाइयों के साथ-साथ अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी। इसके लिए नेपाल के दूतावास से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में झारखंड नेपाल के साथ खड़ा है। उन्होंने नेपाल जाकर प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को करीब से देखने और जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने की इच्छा भी जताई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !