Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Nikhar Sablok Murder Case: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में 48 घंटे की पूछताछ के बाद रवि दास और दारा को पुलिस ने छोड़ा

Nikhar Sablok Murder Case: होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस ने सोनारी के रहने वाले रवि दास और दारा से करीब 48 घंटे तक पूछताछ की. दोनों को 26 अगस्त को पूछताछ के लिए एमजीएम थाना लाया गया था. पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनों से हत्या से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी ली. सरायकेला-खरसावां के एसपी ने भी दोनों से पूछताछ की.

हालांकि, पूछताछ और जांच के दौरान निखार सबलोक की हत्या से दोनों का कोई सीधा कनेक्शन सामने नहीं आने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. शुक्रवार तड़के दोनों को थाना से जाने दिया गया.

दो जिलों की पुलिस कर रही जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त 18 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है. टीम हत्या के कारण और हमलावरों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. साथ ही पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी संदिग्धों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते की जानकारी जुटाई जा रही है. 

बताते चलें कि मामले में एक शूटर की भी गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है, लेकिन इसको लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

फिलहाल पुलिस ने रवि दास और दारा को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है. दोनों के खिलाफ इस हत्याकांड में कोई प्रत्यक्ष भूमिका सामने नहीं आने की बात बताई जा रही है. पुलिस की जांच अभी जारी है और मुख्य शूटरों तथा हत्या की साजिश के पीछे मौजूद लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !