Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-28

Nepal Flood News: तिब्बत से आई बाढ़ और चीन में भूकंप के बाद नेपाल में हड़कंप; 475 की मौत, फिर बढ़ा जलस्तर का खतरा

Nepal Flood News: तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है. इस बीच शुक्रवार को नेपाल पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. पुलिस के मुताबिक, त्रिशूली और भोटेकोसी नदियों का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने का खतरा है. इसे देखते हुए कई जगहों पर राहत और बचाव का काम फिलहाल रोक दिया गया है. बचाव अभियान में लगी गाड़ियों को भी सुरक्षित जगहों पर वापस बुलाया जा रहा है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में मौजूद लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

भोटेकोसी में बाढ़ से 475 लोगों की मौत
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को भोटेकोसी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 475 हो गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नदी का पानी फिर बढ़ने की आशंका है. इसलिए इलाके में फिलहाल सभी गतिविधियां रोक दी गई हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. चीन ने भी अपने क्षेत्र में चल रहे राहत अभियान को रोक दिया है. लोगों से नदी से कम से कम एक किलोमीटर दूर रहने को कहा गया है.

भूकंप के बाद और बढ़ी चिंता
शुक्रवार सुबह चीन के सिचुआन प्रांत में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद तिब्बत-नेपाल सीमा से लगे इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है. नेपाल पुलिस ने त्रिशूली क्षेत्र में लोगों को दोबारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. पुलिस का कहना है कि ऊपर से तेज पानी आने के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है. चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र के मुताबिक, भूकंप के झटके सिचुआन प्रांत के लोंगचांग शहर में महसूस किए गए.

राहत अभियान चलाना बड़ी चुनौती
नेपाल में राहत और बचाव दल के सामने भौगोलिक परिस्थितियां भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं. नेपाल के विपक्षी नेता भीष्म राज अंगदेम्बे ने कहा कि खराब मौसम और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सेना और बचाव दल लगातार लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में सेना के दो हेलीकॉप्टर के अलावा निजी हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है. संघीय, प्रांतीय और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मिलकर राहत और बचाव का काम कर रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियां भी लोगों से लगातार सावधानी बरतने और नदी के आसपास नहीं जाने की अपील कर रही हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !