Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Ranchi News: रांची में पीएनजी नेटवर्क का विस्तार, 900 किमी पाइपलाइन के जरिए 30 हजार घरों तक पहुंचेगी रसोई गैस

Ranchi News: राजधानी रांची में पाइपलाइन के जरिए घरों तक गैस पहुंचाने की सुविधा लगातार बढ़ रही है. गेल (इंडिया) लिमिटेड ने रांची में करीब 900 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछा दी है. इस नेटवर्क से अब तक करीब 30 हजार घरों को पीएनजी कनेक्शन मिल चुका है.

सिलेंडर की बुकिंग से मिलेगी राहत
पीएनजी कनेक्शन वाले घरों में पाइपलाइन के जरिए सीधे गैस पहुंच रही है. इससे लोगों को बार-बार गैस सिलेंडर बुक कराने और डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ता. जरूरत के मुताबिक घर में लगातार गैस की सप्लाई उपलब्ध रहती है.

1.20 लाख घर अभी नेटवर्क से बाहर
गेल ने रांची के करीब 1.50 लाख घरों तक पीएनजी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. फिलहाल 30 हजार परिवार इस सुविधा से जुड़ चुके हैं. अब करीब 1.20 लाख और घरों को पाइपलाइन नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी है. इसके लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है.

कनेक्शन के लिए तीन भुगतान विकल्प
गेल की ओर से पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं. 

पहला विकल्प: 6,000 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी राशि एक साथ जमा करनी होगी.

दूसरा विकल्प: शुरुआत में 1,000 रुपये देने होंगे. बाकी 5,000 रुपये 500 रुपये की 10 मासिक किस्तों में गैस बिल के साथ जमा किए जा सकते हैं.

तीसरा विकल्प: 500 रुपये देकर कनेक्शन लिया जा सकता है. बाकी 5,500 रुपये 250 रुपये की 22 मासिक किस्तों में जमा करने की सुविधा है.

चरणबद्ध तरीके से बढ़ेगा नेटवर्क
गेल रांची के बाकी इलाकों में पाइपलाइन बिछाने का काम आगे बढ़ा रहा है. नेटवर्क तैयार होने के बाद संबंधित क्षेत्रों के परिवारों को चरणबद्ध तरीके से पीएनजी कनेक्शन देने की योजना है. इससे आने वाले समय में रांची के और ज्यादा घर पाइपलाइन वाली गैस की सुविधा से जुड़ सकेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !