Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Jamshedpur News: कीताडीह EVM वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Jamshedpur: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने जमशेदपुर सदर प्रखंड के कीताडीह स्थित EVM वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वहां रखी EVM और VVPAT मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था को देखा. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मशीनों के सुरक्षित भंडारण और निर्वाचन आयोग के तय प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जानकारी ली.

EVM और VVPAT की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
उपायुक्त ने वेयर हाउस में सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने प्रवेश और निकास की निगरानी, CCTV कैमरों की स्थिति समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी देखा. इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह के अलावा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को EVM और VVPAT मशीनों को तय मानकों के अनुसार सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सबसे महत्वपूर्ण है. ऐसे में EVM वेयर हाउस की सुरक्षा और निगरानी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी उपकरणों की नियमित जांच करने को कहा. साथ ही निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !