Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Palamu Crime News: पलामू में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 2520 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

Palamu: अवैध शराब के खिलाफ पलामू पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में ऑपरेशन प्रहार के तहत पड़वा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कार और मोबाइल के अलावा शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी पुलिस ने जब्त की है.

चेकिंग के दौरान पकड़ी गई कार
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान पड़वा थाना क्षेत्र के पड़वा बाजार से आगे सदाबह नदी पुल के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी. तभी पुलिस ने सफेद रंग की मैग्नेट कार (JH01EZ-7099) को रोककर तलाशी ली. जांच के दौरान कार से 2520 बोतल अवैध विदेशी शराब मिली. मौके पर पुलिस ने कार चालक साहिद अंसारी (30 वर्ष), पिता- फरीद अंसारी, ग्राम रूढ़ीडीह, थाना- नावाजयपुर को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी तक पहुंची पुलिस
कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई. पूछताछ और अनुसंधान के दौरान पुलिस को निरंजन कुमार मेहता (30 वर्ष), पिता- गोपाल महतो, ग्राम दमारो, थाना- नावाजयपुर के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, निरंजन कुमार मेहता के घर से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई.

शराब के साथ कार और मोबाइल जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2304 बोतल रॉयल स्टैग (180 ml) बरामद की. इसके अलावा 72 बोतल स्टर्लिंग रिजर्व B7 (375 ml) और 144 बोतल स्टर्लिंग रिजर्व B7 (180 ml) भी जब्त की गई. पुलिस ने शराब के साथ सफेद रंग की मैग्नेट कार (JH01EZ-7099) और एक एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है. शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी पुलिस के कब्जे में ली गई है.

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
कार्रवाई में पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार, पु०अ०नि० चिन्टू कुमार, राजेश कुमार शर्मा और शिव प्रसाद महतो शामिल रहे. इसके अलावा पड़वा थाना का सशस्त्र बल और नावाबाजार थाना का गश्ती दल भी छापेमारी टीम का हिस्सा था. मामले में सुसंगत धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है. पलामू पुलिस ने आम लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की है. साथ ही अवैध शराब के कारोबार की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और इस अभियान में सहयोग करने की अपील भी की गई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !