Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Ranchi News : राम मंदिर चंदे की जांच और झारखंड के खनिज अधिकारों की मांग को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Ranchi News : रांची जिला कांग्रेस कमिटी ने गुरुवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की. इसके साथ ही पार्टी ने झारखंड की खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया. ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति भवन भेजा गया.


कांग्रेस का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के लिए देश और विदेश के श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के आधार पर बड़ी मात्रा में दान दिया है. ऐसे में चंदे की राशि कहां से आई और उसका उपयोग किन कार्यों में किया गया, इसकी पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए.

चंदे के स्वतंत्र ऑडिट और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की मांग

पार्टी ने चंदे के संग्रह और खर्च का स्वतंत्र वित्तीय ऑडिट कराने की मांग की है. ज्ञापन में संबंधित बैंक खातों, संपत्ति की खरीद और विभिन्न भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की जांच का भी आग्रह किया गया है.


कांग्रेस ने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी वित्तीय अनियमितता या कानून के उल्लंघन के प्रमाण मिलते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए. साथ ही श्रद्धालुओं के सामने चंदे और उसके उपयोग का पूरा सार्वजनिक विवरण रखने की मांग की गई है.

झारखंड के खनिज अधिकारों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया

ज्ञापन में झारखंड के खनिज संसाधनों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. कांग्रेस ने कहा कि राज्य की खनिज संपदा से जुड़े अधिकारों और हितों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. पार्टी ने राष्ट्रपति से दोनों मामलों में आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि सार्वजनिक संसाधनों और लोगों से जुड़े धन के इस्तेमाल में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना जरूरी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !