Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Jamtara Battery Blast: जामताड़ा-सालानपुर मार्ग पर टोटो दुकान में बैटरी फटने से लगी भीषण आग, दुकान मालिक गंभीर; दो दमकलों ने बुझाई आग

Jamtara Battery Blast: जामताड़ा के सालानपुर ब्लॉक के सामडी रोड पर बागची मोड़ के पास गुरुवार को एक टोटो सर्विसिंग दुकान में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि दुकान में टोटो की बैटरी की सर्विसिंग के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ. इसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा दूकान उसकी चपेट में आ गया. हादसे में दुकान मालिक सुभाष पाल गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बैटरी में धमाके के बाद भड़की आग
बागची मोड़ पर "मां काली ऑटो सर्विस" नाम से दुकान संचालित होती है. सुभाष पाल रोज की तरह टोटो की बैटरियों की मरम्मत और सर्विसिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक बैटरी अचानक तेज आवाज के साथ फट गई. धमाका इतना तेज था कि सुभाष पाल झटके से दुकान के बाहर जा गिरे. विस्फोट के तुरंत बाद दुकान के भीतर आग फैल गई.

बैटरी और मशीनों समेत पूरा सामान जला
आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया. बैटरियों का स्टॉक, सर्विसिंग मशीनें, उपकरण, स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए. घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. आग की वजह से कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

सूचना मिलते ही चित्तरंजन और आसनसोल से एक-एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया. हालांकि, तब तक दुकान का ज्यादातर सामान आग की भेंट चढ़ चुका था.

प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट को बैटरी में विस्फोट और आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा. घटना के बाद टोटो और बैटरी सर्विसिंग से जुड़ी दुकानों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !