Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Indore Railway Job Scam: इंदौर में रेलवे की नौकरी के नाम पर 18.5 लाख रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर 5 पर FIR

Indore Railway Job Scam:  इंदौर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. एक युवक से करीब 18.5 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है. पीड़ित को टीटीई और क्लर्क की नौकरी का झांसा दिया गया था. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. 


शादी के बाद रिश्तेदारों ने रेलवे में नौकरी का दिया भरोसा

पीड़ित विकास की शादी फरवरी 2022 में शिवानी नाम की महिला से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद शिवानी ने विकास की मुलाकात अपने रिश्तेदारों से कराई. इन लोगों ने रेलवे के बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा किया. उन्होंने विकास को रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया. इसी भरोसे में परिवार ने अलग-अलग समय पर करीब 18.5 लाख रुपये दे दिए.


 नौकरी के नाम पर दिल्ली से आसनसोल तक कराया फर्जी ट्रेनिंग

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने बहुत योजनाबद्ध तरीके से ठगी की. विकास को दिल्ली के डीआरएम कार्यालय ले जाया गया. वहां उसे फर्जी जॉइनिंग लेटर दिया गया. इसके बाद रेलवे अस्पताल में फर्जी मेडिकल जांच कराई गई. उसे पटना और फिर आसनसोल भी भेजा गया. वहां ट्रेनिंग के नाम पर भी नाटक किया गया.


नकली दस्तावेज की गिरफ्तारी से खुला ठगी का राज

इंदौर लौटने के बाद विकास को ठगी का शक हुआ. उसे पता चला कि नौकरी दिलाने का दावा करने वाली महिला नकली दस्तावेज मामले में पकड़ी गई है. इसके बाद उसने अपने कागजात की जांच कराई. जांच में दस्तावेज फर्जी निकले.


पत्नी समेत पांच लोगों पर एफआईआर

इस घटना के बाद पति पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया. महिला ने दहेज का केस दर्ज कराया. बाद में दोनों का तलाक हो गया. अब कोर्ट के आदेश पर पूर्व पत्नी शिवानी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस पैसों के लेन देन और फर्जी कागजात की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को निशाना बनाया है. पूरे मामले में जांच जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !