Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Gold Silver Rate: देशभर के सर्राफा बाजारों में आज स्थिर रहे सोना-चांदी के दाम, जानें ताजा भाव

Gold Silver Rate: देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कारोबार शुरू होने पर दोनों सोना-चांदी की कीमतों के दाम पिछले स्तर पर ही बने हुए हैं. आज ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोना 1,63,740 से 1,63,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,50,090 से 1,50,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दिल्ली में चांदी का भाव लगातार चौथे दिन स्थिर है. आज एक किलो चांदी 2,59,900 रुपये में मिल रही है.


दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,63,890 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,50,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,63,740 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,50,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,63,790 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

चेन्नई, कोलकाता, भोपाल और पटना में रेट
चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,63,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यहां 22 कैरेट सोने का भाव 1,50,090 रुपये है. भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,63,790 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

जयपुर और लखनऊ में भी  दिल्ली जैसा भाव
जयपुर और लखनऊ में सोने के दाम दिल्ली के बराबर हैं. दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,63,890 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,50,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी रेट स्थिर
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इन तीनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,63,740 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,50,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. फिलहाल शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी दोनों के भाव स्थिर हैं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !