Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Ankit Baliyan Murder: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शामली में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, जिम से निकलते ही बदमाशों ने किया हमला

Ankit Baliyan Murder: उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.


अंकित बालियान जिम से एक्सरसाइज कर बाहर निकले थे. इसी दौरान रास्ते में 3 से 4 हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जिम से निकलते ही हुआ हमला
शामली के एसपी एनपी सिंह के मुताबिक, पुलिस को डायल 112 से वारदात की जानकारी मिली थी. पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान बंटी खेड़ा के रहने वाले थे. वह जिम में एक्सरसाइज करने गए थे.

बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद उन पर हमला कर दिया गया. पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है. हमलावरों की तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं.

20 राउंड फायरिंग का दावा
जिम संचालक रवि शर्मा ने बताया कि अंकित करीब 8 महीने से उनके जिम में आते थे. उनका कहना है कि अंकित रोज की तरह बुधवार को भी जिम पहुंचे थे. एक्सरसाइज करने के बाद वह वहां से निकल गए. कुछ दूरी पर ही बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं. रवि शर्मा के मुताबिक, हमलावर पैदल मौके से फरार हो गए. उन्होंने करीब 20 राउंड फायरिंग होने की बात कही है.

पुलिस को जांच के दौरान अंकित के हरियाणा कनेक्शन की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि वह सोनीपत में रहकर गाने तैयार करते थे. वहां किसी विवाद के बाद उनके शामली आने की बात सामने आई है. इसी वजह से पुलिस हत्या के तार सोनीपत और हरियाणा से जोड़कर भी देख रही है.

इस दिशा में हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है. पुलिस जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है.

परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
अंकित की हत्या के बाद परिवार में मातम का माहौल है. परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. मृतक के परिचित सतबीर सिंह ने भी हमलावरों को सजा देने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक विरोध जारी रहेगा.

जिला पंचायत चुनाव लड़ने की थी तैयारी
बताया जा रहा है कि अंकित बालियान जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में थे. इस वजह से हत्या के पीछे राजनीतिक कनेक्शन की चर्चा भी शुरू हो गई है.

हालांकि, अभी पुलिस ने हत्या को राजनीतिक वारदात नहीं बताया है. पुरानी रंजिश समेत दूसरे संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है.

फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है. जांच आगे बढ़ने के साथ ही हत्या की असली वजह और हमलावरों की पहचान सामने आने की उम्मीद है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !