Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Telangana Bus Accident: सूर्यापेट में पिलर लदे ट्रक से टकराई इलेक्ट्रिक बस, 5 महिलाओं समेत 6 की मौत, 17 घायल

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हैदराबाद से एलुरु जा रही निजी इलेक्ट्रिक बस ट्रक से टकरा गई. हादसे में बस में सवार छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं. हादसे में 17 अन्य यात्री घायल हुए हैं. इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के समय इलेक्ट्रिक बस में कुल 44 यात्री सवार थे. बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी. इसी दौरान सूर्यापेट जिले के कोडाड मंडल में यह हादसा हो गया.

ट्रक पर लदे थे भारी पिलर
पुलिस के मुताबिक, हादसा हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. जिस ट्रक से बस की टक्कर हुई, उस पर भारी-भरकम पिलर लदे हुए थे. पुलिस के अनुसार, बस से टक्कर से पहले ट्रक सड़क के डिवाइडर से टकराया था. इसके बाद बस ट्रक से जा भिड़ी.

चेन टूटने के बाद बस में घुसे पिलर
टक्कर के दौरान ट्रक पर पिलरों को बांधने वाली चेन टूट गई. चेन टूटते ही भारी पिलर बस के दाहिने हिस्से से टकरा गए. बस के आगे की सीटों पर बैठे यात्रियों को इसकी वजह से गंभीर चोटें आईं. इसी दौरान छह यात्रियों की मौत हो गई. पुलिस ने शुरुआती तौर पर हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार बताई है. हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों में कई यात्री आंध्र प्रदेश के एनटीआर और कृष्णा जिलों के रहने वाले हैं. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी हादसे पर शोक जताया. उन्होंने राज्य के अधिकारियों को तेलंगाना सरकार के संपर्क में रहकर राहत कार्यों में समन्वय करने का निर्देश दिया है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !