Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Hazaribagh Crime News: सास-बहू के झगड़े में हैवान बना पिता, 6 महीने के मासूम बेटे को जमीन पर पटका; मौके पर हुई मौत, आरोपी भेजा गया जेल

 Hazaribagh Crime News: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव में मंगलवार को एक मासूम की मौत का बेहद दर्दनाक घटान सामने आया है. बताया जा रहा है कि घर में सास और बहू के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था. इसी दौरान महिला के पति आकाश कुमार को गुस्सा आ गया. आरोप है कि उसने अपने 6 महीने के  मासूम बेटे अंश को जमीन जोर से उठा के पटक  दिया जिससे मासूम के  सिर में गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके में ही मौत हो गई. हालांकि परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे पर उससे पहले ही अंश ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया.

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची. पुलिस ने आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया. इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद लुपुंग गांव में शोक का माहौल है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !