Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Chatra Crime News: चतरा में पुलिस की कार्रवाई, सिमरिया से देसी बंदूक और चोरी की 4 बाइकों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chatra: चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के घर से एक देसी बंदूक और चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं. पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई वाहन चोरी और अवैध हथियार से जुड़े मामले में की गई है.

पुलिस को 25 अगस्त को सूचना मिली थी कि ग्राम काशियातु के टोला चोरबोरा निवासी मुकेश गंझू अपने घर में अवैध हथियार और चोरी की गाड़ियां रखे हुए है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले इसकी पुष्टि की. इसके बाद सिमरिया एसडीपीओ शुभम भाउसाहेब (IPS) के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल तैयार किया गया.

पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी
टीम ने बिना देर किए मुकेश गंझू के घर को चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही आरोपी घर से निकलकर भागने लगा. मौके पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों ने उसका पीछा किया. कुछ दूर तक खदेड़ने के बाद पुलिस ने मुकेश गंझू को पकड़ लिया.

तलाशी में मिली देसी बंदूक और चार बाइक
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके घर की सघन तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस को एक कंट्रीमेड यानी देसी बंदूक मिली. इसके साथ ही घर से चोरी की चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं. पुलिस ने बरामद हथियार और सभी मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में ले लिया.

BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के अनुसार, गिरफ्तार मुकेश गंझू के खिलाफ सिमरिया थाना में मामला दर्ज किया गया है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की सुसंगत धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. चतरा पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी और अवैध हथियार से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में कार्रवाई को मजबूती मिली है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !