Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Ramgarh News: रामगढ़ में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का मिठाई दुकानों में औचक निरीक्षण, 40 लीटर एक्सपायर्ड दूध नष्ट

Ramgarh News: रामगढ़ में आने वाले त्योहारों ध्यान में रखते हुए मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है. बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार पर टीम ने सुभाष चौक की न्यू पूनम स्वीट्स और शालीमार स्वीट्स का अचानक निरीक्षण किया. जांच के दौरान शालीमार स्वीट्स में 40 लीटर एक्सपायर्ड दूध मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया.


मिठाइयों के सैंपल को जांच के लिए भेजे

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने शालीमार स्वीट्स से मोतीचूर के लड्डू का नमूना लिया. वहीं, न्यू पूनम स्वीट्स से पेड़ा का सैंपल लिया गया. दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला, नामकुम भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी.


दुकान के दस्तावेजों की भी हुई जांच

टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री के साथ जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की. दुकानदारों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया. साथ ही अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई. खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ कहा कि किसी भी हालत में एक्सपायर्ड सामान का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.


त्योहारों तक जारी रहेगा अभियान

उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत जिले के अन्य होटल और मिठाई दुकानों की भी जांच की जाएगी. विभाग ने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए औचक जांच आगे भी जारी रहेगी. जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन, डेरिक तिग्गा और खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी शामिल रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !