Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Hazaribagh Crime: होमगार्ड जवान पर नौकरी का झांसा देकर महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

Hazaribagh Crime: हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक महिला ने होमगार्ड जवान पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर संपर्क बढ़ाने और बाद में आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


नौकरी का भरोसा देकर बढ़ाई नजदीकी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इचाक थाना क्षेत्र के कारीमाटी गांव निवासी बालेश्वर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे होमगार्ड में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसी बहाने दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। महिला का आरोप है कि संपर्क के दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।


विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप

शिकायत के मुताबिक, महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का आरोप है कि नौकरी का भरोसा देकर शुरू हुआ यह सिलसिला करीब दो साल तक चलता रहा।

लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर महिला ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी बालेश्वर कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !