Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Garhwa News: गढ़वा में रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दौरान हुआ हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती के दोनों हाथ कटे

Garhwa News: सोशल मीडिया के लिए रेलवे ट्रैक पर रील बनाना 19 वर्षीय युवती के लिए बेहद भारी पड़ गया. दोस्तों के साथ ट्रैक के पास वीडियो बनाने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई. हादसे में युवती के दोनों हाथ कट गए और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.


सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद , बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर

घटना मंगलवार की बताई जा रही है. गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरइया गांव के पास कुछ दोस्त रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे थे. इसी दौरान रांची-चोपन ट्रेन वहां से गुजर रही थी. बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने में व्यस्त युवती का ध्यान ट्रेन की तरफ नहीं गया और कुछ ही पल में वह ट्रेन की चपेट में आ गई.


हादसे के बाद मौके पर मौजूद दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने घायल युवती को तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने और अधिक खून बहने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.


घायल युवती की पहचान पूर्णिमा कुमारी के रूप में हुई है. वह गढ़वा शहर के अशोक बिहार मोहल्ले की रहने वाली बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन अस्पताल पहुंचे. हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !