Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Adityapur News: चुनाभट्टा गुमटी बस्ती में चोरी, स्थानीय लोगों ने पकड़ा एक आरोपी, चोरी के सामान और नकदी के साथ दूसरा फरार

Adityapur News: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के चुना भट्टा गुमटी बस्ती में मंगलवार देर रात एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर से करीब 20 हजार रुपये नकद, कुछ बर्तन और जेवरात की चोरी कर ली।


जानकारी के अनुसार, घर के मालिक जमुना लोहरा के परिवार के 6-7 लोग रात में सो रहे थे इसी दौरान रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। उस समय घर के लोग सो रहे थे। आरोप है कि दो युवक चोरी की नीयत से घर में घुसे। चोरी के बाद एक आरोपी सामान लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।


स्थानीय युवकों ने एक आरोपी को पकड़ा

पकड़े गए युवक की पहचान अरमान के रूप में हुई है, जो खुद को अलकतरा ड्रम क्षेत्र का निवासी बता रहा है। वहीं, उसका साथी राज उर्फ अन्ना चोरी के बाद मौके से फरार हो गया। स्थानीय युवकों ने पकड़े गए आरोपी को अपने कब्जे में रखा इसके बाद सुबह तकरीबन पांच बजे आदित्यपुर थाना पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !