Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-26

Giridih News: ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की तैयारीयों के बीच बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

Giridih News: ईद-ए-मिलाद-उन्नबी की तैयारी के बीच गिरिडीह के नीचे पहाड़ीडीह गांव में एक बड़ा हादसा हो गया. घर की छत पर झंडा लगाने पहुंचे 19 वर्षीय युवक सब्बीर अंसारी करंट की चपेट में आ गए. अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


झंडा लगाते समय हुआ हादसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नीचे पहाड़ीडीह गांव में बुधवार को सब्बीर अपने घर की छत पर झंडा लगा रहे थे. इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार से उनका संपर्क हो गया. करंट लगते ही सब्बीर छत पर गिर पड़े. हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई.

परिजन बिना देर किए सब्बीर को गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए.


बताया गया कि सब्बीर की शादी करीब एक साल पहले हुई थी. उनकी पत्नी गर्भवती हैं. कम उम्र में बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा.


बिजली विभाग से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की उठी मांग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर की छत के ऊपर से हाईटेंशन बिजली का तार गुजर रहा है. इसी वजह से हादसा होने की बात सामने आई है. घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ऐसे तारों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने और जरूरी कदम उठाने की मांग की है. फिलहाल हादसे को लेकर इलाके में मातम का माहौल है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !