Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Jamshedpur News: शिक्षा में सुधार के लिए विधायक सरयू राय की पहल, 6 सितंबर को सेमिनार और 27 अगस्त को बुलाई गई प्रिंसिपलों की अहम बैठक

Jamshedpur News: झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करने की दिशा में पहल शुरू हुई है. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सेमिनार आयोजित किया जाएगा. इसका विषय "शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान" रखा गया है. सेमिनार की तैयारी को लेकर 27 अगस्त को न्यू बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी में शहर के प्रधानाचार्यों की बैठक होगी. बैठक में सभी प्रधानाचार्यों से अपने स्कूल से एक योग्य शिक्षक का नाम देने को कहा जाएगा. इन शिक्षकों को 6 सितंबर के सेमिनार में सम्मानित किया जाएगा.

स्कूलों की स्थिति का होगा सर्वे
स्कूलों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए एक सर्वे भी कराया जा रहा है. इसके लिए प्रधानाचार्यों को सर्वे फॉर्म भेजे गए हैं. फॉर्म में स्कूल की बिल्डिंग, शिक्षकों की संख्या, विद्यार्थियों की संख्या और पढ़ाई की स्थिति से जुड़े सवाल शामिल हैं. स्कूलों में सुविधाओं की कमी और दूसरी समस्याओं की भी जानकारी जुटाई जाएगी. इन आंकड़ों के आधार पर स्कूलों की स्थिति की समीक्षा होगी.

प्रधानाचार्यों से सीधे होगी बातचीत
सरयू राय ने कहा कि सर्वे के साथ प्रधानाचार्यों से सीधे बातचीत भी की जाएगी. इससे स्कूलों की जमीनी स्थिति को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी. जहां कमियां सामने आएंगी, वहां समाधान की दिशा में कदम उठाने पर चर्चा होगी. उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से 27 अगस्त की बैठक में दोपहर 3 बजे तक अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है.

6 सितंबर को चार सत्रों में होगा सेमिनार
सेमिनार के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. उद्घाटन सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक चलेगा. इसके बाद प्राथमिक विद्यालयों पर पहला सत्र 11.30 से 12.30 बजे तक होगा. माध्यमिक विद्यालयों से जुड़ा दूसरा सत्र 12.30 से 1.30 बजे तक चलेगा. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर तीसरा सत्र दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक होगा. चौथे सत्र में छात्र आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी. यह सत्र दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक चलेगा. सेमिनार में जमशेदपुर के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ कॉलेजों को भी आमंत्रित किया जा रहा है. कार्यक्रम में अलग-अलग विषयों पर शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे.

मंगलवार को हुई बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, आशुतोष राय, डॉ. अनीता शर्मा, चंद्रदीप पांडेय, एसपी सिंह, पवन सिंह, विकास सिंह, श्रीमन त्रिगुण, कृष्ण कुमार, नवनीत सिंह, आदित्य मुखर्जी और विनीत समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !