Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Baharagora Illegal Mining: बहरागोड़ा में अवैध बालू लदा हाईवा जब्त

Baharagora: अवैध बालू तस्करी के खिलाफ बहरागोड़ा पुलिस ने कार्रवाई की है. सोमवार देर रात पुलिस ने एनएच-49 के कलियाड़िंगा चौक के पास बालू लदे एक हाईवा को पकड़ा. पुलिस के अनुसार, हाईवा ओडिशा के जामसोला की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था. अंतरराज्यीय सीमा में पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोककर जांच की.

कागजात नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई
जांच के दौरान हाईवा में काफी मात्रा में बालू मिला. पुलिस ने चालक से बालू ले जाने से जुड़े वैध चालान और माइनिंग दस्तावेज मांगे. चालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका. इसके बाद पुलिस ने हाईवा को मौके पर ही जब्त कर लिया. जब्त वाहन का नंबर डब्ल्यूबी 29सी 3639 बताया गया है.

पुलिस ने मामले में चालान काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है. खनन विभाग के साथ समन्वय कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है. अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से इस कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !