Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-25

Ranchi News: FIR झेल रहे JPSC-JSSC छात्रों को BJP देगी मुफ्त कानूनी मदद, बाबूलाल मरांडी का ऐलान

Ranchi News: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर भाजपा ने अब कानूनी मोर्चे पर मदद का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिन छात्रों पर राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने के मामले में FIR दर्ज हुई है, उन्हें पार्टी की ओर से मुफ्त वकील उपलब्ध कराया जाएगा।


बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिन भी छात्रों पर इस मामले में केस दर्ज है, वे अपनी पूरी जानकारी भाजपा तक पहुंचाएं। इसके लिए छात्रों को अपना नाम, मोबाइल नंबर, FIR की कॉपी और केस से संबंधित अन्य जरूरी दस्तावेज ईमेल के जरिए भेजने को कहा गया है।

छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा अधिवक्ता

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी FIR का सामना कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त अधिवक्ता की व्यवस्था करेगी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें कानूनी प्रक्रिया के दूसरे चरणों में भी जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों पर मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गरीब, दलित और आदिवासी छात्रों को किसी तरह की कानूनी परेशानी का सामना अकेले नहीं करना पड़ेगा।


सरकार पर छात्रों को डराने का आरोप

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों को डराने के लिए FIR दर्ज करने की कार्रवाई का भाजपा राजनीतिक और कानूनी स्तर पर विरोध करेगी। उन्होंने दोहराया कि पार्टी छात्रों के अधिकारों और उनकी कानूनी लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी। FIR और केस से संबंधित जानकारी छात्र yourbabulal@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसमें नाम, मोबाइल नंबर और मामले से जुड़ी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !