Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Jamshedpur Crime News: सिदगोड़ा में 59 किलो गांजा के साथ छह आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो व बाइक बरामद

Jamshedpur: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 59 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो, एक मोटरसाइकिल और 3,000 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

लिट्टी चौक के पास वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई
बताया जा रहा हैं कि जिले में चल रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत सिदगोड़ा के लिट्टी चौक के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उनकी जांच की। तलाशी के दौरान गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी कहां की जानी थी। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। संभावित ठिकानों पर आगे छापेमारी की जा रही है।

सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के अनुसार, जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की ओर से ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !