Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Jharkhand News: JPSC मामले में आरोपी पवन सिंह ने मांगी अग्रिम जमानत, मंगलवार को होगी सुनवाई

Jharkhand: JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले में आरोपी पवन सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है. उनके वकील ने रांची स्थित CID की विशेष अदालत में याचिका दायर की है. पवन सिंह इस मामले में CID की जांच के दायरे में हैं. CID उनकी तलाश कर रही है. उन पर JPSC परीक्षा के संचालन को प्रभावित करने का आरोप है. 

20 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार
JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच के दौरान CID अब तक 20 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जांच एजेंसी ने कई जगहों पर छापेमारी भी की है. CID ने पवन सिंह समेत कई आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर भी कार्रवाई की थी. पवन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को CID की विशेष अदालत में सुनवाई होगी. अदालत के फैसले के बाद ही तय होगा कि उन्हें गिरफ्तारी से राहत मिलती है या नहीं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !