Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Ramgarh News: रामगढ़ के नेमरा से शुरू हुई JLKM की भर्ती सुधार यात्रा, गांव में पुलिस बल तैनात

Ramgarh News: रामगढ़ में JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर JLKM नेता देवेंद्र महतो ने सोमवार को "भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा" शुरू की. यात्रा की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के लुकैया टांड़ से हुई. यात्रा शुरू होने से पहले ही गांव में विरोध की स्थिति बन गई. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि हेमंत सोरेन उनके गांव के प्रधान हैं. ग्रामीणों ने साफ कहा कि गांव में उनका पुतला जलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

हालांकि, अभ्यर्थियों की ओर से बताया गया है कि यात्रा का उद्देश्य केवल पैदल मार्च करना है. पुतला दहन का कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है.

ग्राम सभा की अनुमति के बिना कार्यक्रम पर आपत्ति
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा को पुतला दहन की किसी योजना की जानकारी नहीं दी गई थी. उन्होंने कहा कि अगर यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाती है, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है. लेकिन गांव में किसी तरह का विवाद या माहौल खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.



गांव में ग्रामीणों ने शुरू किया विरोध
यात्रा को लेकर ग्रामीणों ने गांव में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी शांतिपूर्ण आंदोलन के खिलाफ नहीं हैं. उनकी आपत्ति गांव में विवाद या पुतला दहन को लेकर है. फिलहाल, यात्रा को लेकर नेमरा में माहौल गर्म है और ग्रामीण अपनी मांग पर कायम हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !