Jharkhand Rain Alert: झारखंड में मौसम फिर करवट लेने वाला है. अगले चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 24 से 27 अगस्त के बीच कई जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. बारिश के साथ कुछ जगहों पर वज्रपात और तेज हवा चलने की भी आशंका है.
24 से 27 अगस्त तक भारी बारिश
मौसम विभाग ने 24 से 27 अगस्त के बीच कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवा चल सकती है. गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.
24 अगस्त को इन जिलों में बारिश
24 अगस्त को पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा और खूंटी में भारी बारिश हो सकती है. बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.
25 अगस्त को इन इलाकों में अलर्ट
25 अगस्त को गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में भारी बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में भी बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है.
26 अगस्त को कई हिस्सों में भारी बारिश
26 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और मध्य झारखंड में कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा.
27 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश
27 अगस्त को रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, धनबाद, चतरा और गिरिडीह में भारी बारिश की चेतावनी है.
28 और 29 अगस्त को भी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. 30 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. इसके बाद कई जगहों पर मौसम साफ हो सकता है.
वज्रपात को लेकर सावधानी जरूरी
बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बिजली चमकने और गरजने के समय खुले मैदान में जाने से बचें. पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों. मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें.