Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Jamshedpur News: कदमा में श्री कृष्ण चैतन्य संघ ने किया जन्माष्टमी महोत्सव का भूमि पूजन, 2 सितंबर से 6 सितंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा स्थित श्री कृष्ण चैतन्य संघ की ओर से आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर रविवार को रंकिनी मंदिर के समीप विधिवत भूमि पूजन किया गया। वर्ष 1995 से संघ की ओर से जन्माष्टमी पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

भूमि पूजन के दौरान समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा स्थल का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियों की शुरुआत भी कर दी गई।

आयोजन के तहत 2 सितंबर 2026 को पूजा पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा। इसी दिन श्रद्धालुओं के लिए भजन संध्या का आयोजन भी होगा।

इसके बाद 3 सितंबर से 6 सितंबर तक अखंड हरिनाम संकीर्तन चलेगा। चार दिनों तक होने वाले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण और संकीर्तन करेंगे।
6 सितंबर को महोत्सव का समापन होगा। इस दिन नारायण सेवा, भव्य नगर कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

श्री कृष्ण चैतन्य संघ ने श्रद्धालुओं और शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संघ ने कहा कि सभी लोग इस धार्मिक उत्सव में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाएं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !