Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

West Singhbhum News: MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में JMM का बड़ा एलान, 7 सितंबर को राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों में होगा महाधरना

West Singhbhum News: चक्रधरपुर के वन विश्रामगृह में रविवार को MMDR संशोधन विधेयक-2026 को लेकर झामुमो की अहम बैठक हुई. बैठक में मंत्री दीपक बिरुवा समेत पश्चिमी सिंहभूम के चारों JMM विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए.


आंदोलन की रणनीति पर चर्चा

बैठक में MMDR विधेयक के प्रावधानों और झारखंड पर इसके संभावित असर को लेकर चर्चा हुई. नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर पंचायत और प्रखंड स्तर तक लोगों को जागरूक किया जाएगा. साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक अभियान चलाने की रणनीति पर भी विचार हुआ.


7 सितंबर को महाधरना

बैठक में फैसला लिया गया कि 7 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में महाधरना और विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा. JMM जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि पार्टी झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों से जुड़े मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा कि आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाकर आम लोगों को भी इससे जोड़ा जाएगा. बैठक में मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक सुखराम उरांव, जगत माझी और निरल पूर्ति समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !