Jamshedpur News: E20 पेट्रोल को लेकर आम लोगों की चिंताओं और सवालों पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने टाउनहॉल आयोजित किया. निर्मल भवन, सीएच एरिया में हुए कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वाहन चालक और स्थानीय लोग भी शामिल हुए.
लोगों ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई. लोगों ने अपने अनुभव, सवाल और सुझाव सामने रखे. वक्ताओं ने कहा कि E20 पेट्रोल को लेकर वाहन चालकों के मन में कई सवाल हैं. सरकार को इस संबंध में लोगों को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए.

ऑनलाइन जुड़े अरविंद केजरीवाल
आयोजकों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़े. लोगों ने उनके सामने E20 पेट्रोल को लेकर अपनी चिंताएं और सवाल रखे. जमशेदपुर के अलावा देश के दूसरे हिस्सों से भी लोग ऑनलाइन इस कार्यक्रम में शामिल हुए.
सरकार से स्पष्ट जानकारी की मांग
वक्ताओं ने कहा कि नई नीतियां लागू करते समय आम लोगों की राय को भी महत्व मिलना चाहिए. उन्होंने E20 पेट्रोल को लेकर सरकार से ज्यादा संवाद और वाहन चालकों के हित में जरूरी कदम उठाने की मांग की. आप जिला कमेटी ने कहा कि E20 पेट्रोल से जुड़े जनहित के मुद्दों को आगे भी उठाया जाएगा और लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.