Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Giridih News: दुबई में फंसा गिरिडीह का मजदूर, 4 महीने से परेशान रामेश्वर दास का 5 दिनों से फोन बंद, परिजनों में अनहोनी की आशंका

Giridih News: गिरिडीह के बगोदर स्थित अटका गांव का रहने वाला प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास पिछले करीब चार महीने से दुबई में फंसा हुआ है. अब पांच दिनों से उसका मोबाइल बंद है. इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है.


टूरिस्ट वीजा पर गया था दुबई

परिजनों के मुताबिक, रामेश्वर 6 मई 2026 को एक ठेकेदार के जरिए दुबई गया था. वह टूरिस्ट वीजा पर वहां पहुंचा था. दुबई जाने के बाद से ही उसे काम और वीजा से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वह काफी समय से भारत लौटने की कोशिश कर रहा था.


कर्ज लेकर भेजा था विदेश

परिवार ने बताया कि रामेश्वर को दुबई भेजने के लिए कर्ज लिया गया था. उम्मीद थी कि नौकरी मिलने के बाद वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ कर्ज भी चुका सकेगा. लेकिन हालात उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. अब परिवार आर्थिक परेशानी के साथ उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है.


5 दिनों से नहीं हो रहा संपर्क

पहले रामेश्वर परिवार से फोन पर बात करता था और अपनी परेशानियां बताता था. लेकिन पिछले पांच दिनों से उसका फोन बंद है. लगातार संपर्क नहीं होने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका में परेशान हैं.


सिकन्दर अली ने परिवार से की मुलाकात

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सिकन्दर अली अटका गांव पहुंचे. उन्होंने रामेश्वर के परिवार से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि रामेश्वर की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

परिजनों ने झारखंड और केंद्र सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. परिवार चाहता है कि पहले रामेश्वर की स्थिति का पता लगाया जाए और उससे संपर्क कराया जाए. इसके बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उसे सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था की जाए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !