Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Ranchi Pahari Mandir: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1000 अतिरिक्त जवान तैनात

Ranchi Pahari Mandir: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. भीड़ को देखते हुए रांची पुलिस ने 1000 अतिरिक्त जवान तैनात करने का फैसला लिया है.

सादे कपड़ों में भी रहेंगे पुलिसकर्मी
सुरक्षा ड्यूटी में जिला पुलिस, सशस्त्र बल और सादे लिबास में पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे. मुख्य द्वार, सीढ़ियों, गर्भगृह और मेला क्षेत्र में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. पॉकेटमारों और संदिग्ध लोगों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी.

महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग की गई है. महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग कतार की व्यवस्था रहेगी. पुलिस का प्रयास है कि सभी श्रद्धालु आसानी से जलाभिषेक कर सकें.



अंतिम सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस भी अतिरिक्त तैनात रहेगी. शनि मंदिर चौक और रातू रोड चौक पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे. भीड़ बढ़ने पर कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !