Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Seraikela Crime News: कांड्रा डबल मर्डर का खुलासा, अपहरण के बाद दो युवकों की हत्या, जंगल में गाड़े गए थे शव, दो गिरफ्तार

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के पिण्ड्राबेड़ा गांव में हुए अपहरण और दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा फुटबॉल मैदान के पीछे वनभूमि से जमीन में गाड़े गए दोनों शवों को शव बरामद किया गया.

तीन युवकों के अपहरण की हुई थी शिकायत
एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 20 अगस्त को बांदी रवि हांसदा ने कांड्रा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार, 13 अगस्त की शाम धतकीडीह स्कूल के पास से राहुल हांसदा, सूरज हांसदा और तपन प्रधान का अपहरण किया गया था.  आरोप है कि गांव के ही फुलचंद रघुनाथ हांसदा, रविन्द्र मार्डी और अन्य लोगों ने तीनों के साथ मारपीट की. इसके बाद उन्हें गम्हरिया के सरनामूल ले जाया गया था. बाद में सूरज हांसदा को छोड़ दिया गया, जबकि राहुल हांसदा और तपन प्रधान का कोई पता नहीं चला.

विशेष टीम ने शुरू की जांच
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर एसडीपीओ सरायकेला अभिनव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. इसी दौरान पुलिस ने मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में अपराध कबूलने का दावा
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुलचंद रघुनाथ हांसदा और रविन्द्र मार्डी के रूप में हुई है. फुलचंद की उम्र 22 वर्ष और रविन्द्र की उम्र 25 वर्ष है. दोनों पिण्ड्राबेड़ा गांव के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

जमीन में गाड़े मिले दोनों शव
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा फुटबॉल मैदान के पीछे वनभूमि में तलाशी ली गई. यहां जमीन के अंदर गाड़े गए दो शव बरामद हुए. शवों की पहचान राहुल हांसदा और तपन प्रधान के रूप में की गई है. पुलिस ने दंडाधिकारी सह बीडीओ/सीओ गम्हरिया की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए दोनों शवों को बाहर निकाला.

घटना में इस्तेमाल सामान बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल बांस की बल्ली और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस घटना को लेकर कांड्रा थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने BNS की धारा 126(2), 115(2), 109, 137(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !