Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Jamshedpur Crime News: राहरगोड़ा चौक पर दो पक्षों में हुई चाकूबाजी, 3 युवक घायल; जांच में जुटी पुलिस, देखें VIDEO

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के राहरगोड़ा चौक पर शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी में तीन युवक घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

घायलों में पहले पक्ष के जय किशन और प्रीतम सिंह शामिल हैं. दोनों का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है. वहीं दूसरे पक्ष के घायल युवक प्रकाश ठाकुर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. शनिवार रात बातचीत के दौरान विवाद हिंसक हो गया.

पहला पक्ष: समझौते के बहाने बुलाकर हमला करने का आरोप
घायल जय किशन का आरोप है कि सुबह एक पुराने विवाद को लेकर प्रकाश ठाकुर से कहासुनी हुई थी. शाम में एक दोस्त ने समझौता कराने के लिए राहरगोड़ा चौक बुलाया.

जय किशन का कहना है कि वह अपने दोस्त प्रीतम सिंह के साथ वहां पहुंचा था. आरोप है कि बातचीत शुरू होते ही प्रकाश ठाकुर और उसके साथियों ने चाकू और लोहे के हथियार से हमला कर दिया.

उसका दावा है कि प्रीतम सिंह बीच-बचाव करने आया, जिसके बाद उसे गंभीर चोट लगी. जय किशन ने महिला से जुड़े विवाद के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है.

दूसरा पक्ष: पहले चाकू मारने का आरोप
दूसरे पक्ष के घायल प्रकाश ठाकुर ने अलग कहानी बताई है. उसका कहना है कि कुछ महीने पहले एक लड़की को परेशान करने के मुद्दे पर जय किशन को समझाया गया था.

शनिवार को दोनों की फिर मुलाकात हुई और कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया. प्रकाश का आरोप है कि बाद में जय किशन ने उसे राहरगोड़ा चौक बुलाया.

वहां बातचीत के दौरान प्रीतम सिंह ने पीछे से आकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. प्रकाश का कहना है कि उसने अपनी जान बचाने के लिए ईंट उठाकर बचाव किया.

जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

फिलहाल चाकूबाजी की वजह और हमले की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !