Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट; 28 अगस्त तक जारी रहेगा मानसून का दौर

Jharkhand Weather Update: झारखंड में रविवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवा और वज्रपात का भी खतरा है।

6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
23 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी झारखंड में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

28 अगस्त तक जारी रह सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 24 अगस्त को राज्य में बारिश के साथ गरज और वज्रपात का असर बना रह सकता है। 25 और 26 अगस्त को भी कई जगहों पर आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। 27 और 28 अगस्त के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, 23 से 28 अगस्त तक राज्य में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

बारिश से तापमान में राहत
बारिश और बादलों के कारण रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पलामू-गढ़वा के कई इलाकों में तापमान में कमी आ सकती है। रांची में रविवार को अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !