Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jamshedpur News: जुगसलाई में देर रात पुलिस की कार्रवाई पर विवाद, व्यक्ति को जबरन ले जाया गया थाना, बुजुर्ग पिता को भी पीटने का आरोप

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस की कार्रवाई पर दस्ताना बाड़ी के गौरी शंकर रोड के रहने वाले एक परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं.


परिवार का आरोप है कि 21 व 22 अगस्त की दरमियानी रात करीब 2 बजे तीन पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में उनके घर पहुंचे. पुलिसकर्मी सजाम नाम के युवक को खोजने के लिए उसके घर पहुंचे थे. परिजनों के अनुसार, पुलिस ने सजाम को घर से बाहर बुलाया.


इसके बाद उसे अपने साथ थाने ले गई. परिवार का आरोप है कि सजाम को जबरन घर से ले जाया गया. इस दौरान उसके 80 वर्षीय पिता एमडी अकबर के साथ भी हाथापाई की गई. परिजनों ने पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है.

बताया गया कि सजाम के खिलाफ बोड़ाम थाना में एक मामला दर्ज है. यह मामला जनवरी का बताया जा रहा है. परिवार के अनुसार, सजाम जनवरी में डिमना में पिकनिक मनाने गया था. डिमना बोड़ाम थाना क्षेत्र में आता है.

वहां कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हुआ था. इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से बोड़ाम थाना में मामला दर्ज कराया गया था. परिवार का कहना है कि इसी मामले में पुलिस सजाम को पकड़ने उसके घर पहुंची थी. परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है.

उनका आरोप है कि सजाम पिकनिक के दौरान अपनी स्कूटी से नहीं गया था. वह किसी दूसरे व्यक्ति की बाइक से डिमना गया था. इसके बावजूद पुलिस उसके घर से स्कूटी की चाबी मांगकर स्कूटी ले गई. परिवार ने पुलिस पर झूठे आरोप में सजाम का चालान करने का भी आरोप लगाया है.

थाना प्रभारी ने जांच का दिया भरोसा
मामले को लेकर जुगसलाई थाना प्रभारी से बात की गई. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि कार्रवाई के दौरान युवक के परिवार के किसी सदस्य को चोट लगी है.

थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी. अगर जांच में पुलिसकर्मियों द्वारा किसी तरह की मारपीट या नुकसान पहुंचाने की बात सही पाई जाती है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !