Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jharkhand News: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार महिला थाना प्रभारी को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Jharkhand News: रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है. अदालत ने उनकी बेल अर्जी खारिज कर दी है. एसीबी ने 30 जुलाई को उन्हें 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. इसके बाद महिला थाना प्रभारी को जेल भेज दिया गया था. मामला खूंटी के हुरलुंग निवासी श्याम कुमार की शिकायत से जुड़ा है.

श्याम कुमार के खिलाफ थाने में एक केस दर्ज था. आरोप है कि इस केस में राहत देने और जांच में मदद करने के बदले थाना प्रभारी ने पैसे मांगे थे. बताया गया कि रिश्वत की रकम 4 लाख 50 हजार रुपये तय की गई थी. बाद में पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई. श्याम कुमार ने इसकी जानकारी एसीबी को दी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले पूरे मामले की जांच की.



शिकायत सही मिलने पर टीम ने रिश्वत पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इसके बाद महिला थाना प्रभारी को 50 हजार रुपये लेते मौके पर पकड़ लिया गया. अब कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !