Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Bihar News: जमुई के खैरा कस्तूरबा विद्यालय में प्रार्थना के दौरान 9 छात्राएं बेहोश, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Bihar News: जमुई के खैरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार सुबह प्रार्थना के दौरान अचानक नौ छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई. कतार में खड़ी छात्राओं को चक्कर और कमजोरी महसूस हुई. कुछ छात्राएं जमीन पर गिर गईं. इसके बाद सभी को इलाज के लिए खैरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.


प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी हालत

विद्यालय की वार्डन सोनी कुमारी के अनुसार, प्रार्थना के दौरान छात्राओं की तबीयत अचानक खराब होने लगी. इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत सभी प्रभावित छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अमित आनंद ने बताया कि नौ छात्राओं को इलाज के लिए लाया गया था. छात्राओं में उल्टी, दस्त, कमजोरी और कुछ में बुखार की शिकायत थी. डॉक्टरों ने सभी को जरूरी दवाएं दीं और स्लाइन चढ़ाई.


इलाज के बाद सभी छात्राएं सुरक्षित

चिकित्सकों ने फूड पॉइजनिंग, शरीर में पानी की कमी या ज्यादा गर्मी को संभावित कारण मानते हुए आगे जांच की बात कही है. डॉ. शीनू कुमारी के मुताबिक, इलाज के बाद सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है. फिलहाल विद्यालय प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग छात्राओं की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !