Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Advocates Association Election: एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव की मतगणना जारी, अध्यक्ष पद पर अजीत कुमार आगे

Advocates Association Election: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव का रिजल्ट जल्द सामने आ सकता है. 2026-28 कार्यकाल के लिए हुए चुनाव की वोटों की गिनती जारी है. करीब तीन घंटे की काउंटिंग के बाद अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों की स्थिति साफ होने लगी है. 

दोपहर 3 बजे तक अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार सबसे आगे हैं. उन्हें 156 वोट मिले हैं. उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार गुप्ता 120 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं. महासचिव पद पर नवीन कुमार को अब तक 195 वोट मिले हैं. वह इस पद पर सबसे आगे चल रहे हैं. कोषाध्यक्ष पद पर श्रेष्ठा मेहता को 248 वोट मिले हैं. वह अन्य उम्मीदवारों से आगे हैं. सहायक कोषाध्यक्ष पद पर आकाशदीप को 147 वोट मिले हैं और वह बढ़त पर हैं.

इस चुनाव में कुल 2017 अधिवक्ताओं ने वोट डाला था. चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव प्रशासन और सचिव पुस्तकालय के पद शामिल हैं. इसके अलावा गवर्निंग काउंसिल के 9 सदस्यों को चुनने के लिए भी मतदान हुआ है. 



फिलहाल वोटों की गिनती जारी है. पूरी काउंटिंग खत्म होने के बाद सभी पदों के अंतिम नतीजे घोषित किए जाएंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !