Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Ghatshila Road Accident: गालूडीह में सुबह टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

Ghatshila Road Accident: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला के गालूडीह थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक को कुचल दिया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 46 वर्षीय रमाकांत दलाई उर्फ बिकुल दलाई के रूप में हुई है. वह डांगापाड़ा का रहने वाला था और गालूडीह के एक निजी टूरिस्ट रिसोर्ट में वेटर की नौकरी करता था. परिजनों के अनुसार, रमाकांत रोज की तरह सुबह टहलने के लिए बराज डैम की ओर निकला था. तभी गालूडीह थाना के पास मुख्य सड़क पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला. आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया.

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके. रमाकांत अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है.



स्थानीय लोगों ने सुबह के समय तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती और पैदल चलने वालों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !