Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-05

Kadma Jewellery Shop Robbed: कदमा बाजार में लाखों की चोरी ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर युवकों ने की लूट

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित कदमा बाजार में ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर आए युवकों ने लाखों रुपए के सोने की अंगूठी पर हाथ साफ किया, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक अंगूठी दिखाने के नाम पर दुकान मालिक को फंसा कर रखा हुआ है, दूसरे युवक ने समय रहते सोने की अंगूठी पर अपना हाथ साफ कर दिया. हालांकि, जब दुकान मालिक सामान की गिनती कर रहा था तब पूरे मामले का खुलासा हुआ.


ज्वेलरी दुकान मालिक ने इसकी शिकायत कदमा थाने में की. पुलिस मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी में कैद तीन युवकों को टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है तीनों पुलिस स्टेशन  ले जाया गया है।

गिरफ्तार हुए युवकों ने पुलिस को कहा कि दुकान के मालिक के भाई के कहने पर यह चोरी की गई. फिलहाल पुलिस दुकान मालिक के भाई को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस चोरी की गई सोने की अंगूठी की तलाश कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !